HASYA-VYANG

HANSO HANSAO

KHOON BADHAO

शनिवार, 29 मई 2010

सोनिया जी तुम कब सास बनोगी ?

जैसा की हम सभी जानते हैं कि आजकल शादियों कि बहार  है !
फिर भी एक शाही शादी का हमें ही नहीं सारे देश को इंतज़ार है !
वैसे तो अभी हमारे देश मैं कुंवारे बहुत से नामी लड़के हैं !
मगर सोनिया के दुलारे हम सबके प्यारे राहुल सबसे बढ़के हैं !
पता नहीं सोनिया जी अपना ये फ़र्ज़ क्यों नहीं निभा रहीं हैं !
न राहुल को लड़की मिल रही है न ही सोनिया जी ढूंढ पा रही हैं !
एक दिन शून्य काल के दौरान लालू जी को राहुल कि शादी का ख्याल आया !
उन्होंने तुरंत्ते ही इस सम्बन्ध मैं सोनिया जी से बात करने का विचार बनाया !
अगले दिन सुबह ही उन्होंने अपने  चालक  को बुलवाया !
और सुबह सवेरे ही सोनिया जी के घर पर डेरा जमाया !
सोनिया  जी के नौकर ने जब बताया मैडम लालटेनवाले लालूजी आये हैं !
मैडम के मन मैं  बुरे ख्याल आने लगे पता नहीं कौन सी बुरी खबर लाये हैं !
उनकी लालटेन तो कुछ जल नहीं रही हमारी बत्ती तो बुझाने नहीं आये हैं !
खैर शंकाओं - आशंकाओं मैं घिरी मैडम  कमरे से बाहर आईं !
लालूजी को देख बेबसी मैं इटालियन इस्टाइल मैं मुस्काईं !
बोली " बैठिये लालूजी और बताइए इतना सवेरे सवेरे कैसे आये हैं ?
क्या सरकार से समर्थन बापस लेना का दमकी देने को आये हैं ?
लालूजी -
" अरे नहीं मैडम हम उतना ख़राब नेता नहीं हूँ  जितना सब सोचते हैं !
अरा आखिर हम नेताओं के राजनीति से हटके भी कुछ रिश्ते होते हैं !
अउर आज हम अपन ऐसन ही सामाजिक रिश्ता निभाने आया हूँ !
अउर  आपको  आपकी  एक  बहुत्ते बड़ी जिम्मेदारी बताने आया हूँ !

जैसे ही  लालूजी ने अपने मन कि भावनाएं सोनिया जी को बताईं !
चलो सरकार सलामत है ये सोचकर उनकी जान मैं जान आई !
 सोनिया जी-
" लालूजी खिरप्या खरके बताइए हमने हमारा कौन सा खर्ताब नहीं निभाया !
जिसका झिम्मेधारी बताने खो आपं इतना सुभे सुभे हमारे घर  खो आया !"

लालूजी -
" अरा नहीं मैडम, आपने तो अपने सारे करतब सही से निभाए हैं !
अरा हम तो हियाँ सुभह - सुबह आपसे बस यही कहिने आये हैं !
आजकल मैरेज सीजन चल रहा अउर आप भी इका लाभ उठा लो !
अरा राहुल बिटवा कि उमर हो गई अब तो उनका ब्याह रचा दो !
 मैडम एक बताते हैं पका हुआ टमाटर अउर कंवारा लड़का एक सामान होता है !
ज्यादा देर हो जाये ता पहिला बदबू अउर दूसरा हियाँ - वहां मुंह मारने लगता है !
इससे पहिले कि ऐसन पाजिशन आबे आप अपन करतब निभा दो !
अउर कोई अच्छा सा छोकरिया देखकर ओक्रका व्याह करा दो !

सोनिया जी -
" लालूजी हर माँ कि तरह हमारे मन मैं भी बहु का हसरत होटी है !
मगर शादी खरने के लिए एक अच्छा लरकी की जरुरत होटी है !"
अगर आपकी नझर मैं कोई अच्छा लरकी हो तो खिरप्या बताइए!
और अपना गठबंधन सरकार मैं होने का खर्ताब निभाइए !

लालूजी -
" अरे मैडम हम्मार देश मैं छोकरियन का कौनौ कमी चलती है !
अरे अच्छे छोकरा के लिए एक ढूंढो हज़ार छोकरियां मिलती हैं !
मैडम हम्मार समझ से राहुल का व्याह राखी सावंत से कर देते हैं !
अउर अगले लोकसभा चुनाव मैं ओक्राके टलेंट का पूरा लाभ लेते हैं !
मैडम कहिते हैं बड़ी कटीली नचनिया है ऊ
सास   की  आम  सभा  मैं  जब  बहु ठुमका लगाएगी !
कसम से कहिते हैं मैडम पार्टी अच्छा परचार पायेगी !
सोनिया जी -
" नहीं - नहीं सुना है बहुत छालाक है वो हमको अपना छालाकी दिखाएगी !
हुसको ठो रहने डो वो हमारी जगा भाषण डेगी और हमसे डांस करवाएगी !

लालूजी -
" मैडम जो आप कहे हैं  हमका लगता है वो बात भी सच है !
अच्छा ओकी जगह कटरीना चलेगी उमा तो आपवाला टच है !
मैडम आजकल वो फ़िल्मी परदे पर पूरी तरह से छा रही है !
मैडम सुना है राजनीती फिल्म मेल ऊ आपका रोल निभा रही है !
मैडम हमका लगता है ई छोकरी राहुल को भी भा जाएगी !
और आपकी टूटी उसकी फूटी हिंदी पूरे  देश पर छा जाएगी !

सोनिया जी -
" लालूजी आपका यह वाला परस्ताव हम्खो भी पसंद आ रहा है !
मगर सुना है सलमान खान कटरीना के हर फटे मैं ठांग अड़ा रहा है !

लालूजी -
" मैडम ओक्राकी तुम कौनौ फिकर न करो ऊ ससुर का हमरे बीच मैं टांग अड़ाएगा!
अरे अपन साला साधू को बोल देंगे ऊ ससुरे को बिना टांग का करके छोड़ जायेगा !
अउर मैडम जब टांग ही नहीं बचेगी तो ऊ ससुर कैसे अपन  टांग अड़ा पायेगा !"

सोनिया जी -
" आपके इस परस्ताव पर अगर राहुल भी हामी भर  देंगे !
तो समझ लो हम दोनों  का व्याह इसी साल मैं  कर देंगे !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें