HASYA-VYANG

HANSO HANSAO

KHOON BADHAO

शनिवार, 22 मई 2010

धोनी के धुरंधरों को लालू जी कि सलाह (हास्य -व्यंग )

धोनी   के  धुरंधरों ने टी-२०  विश्वकप  मैं  भारत  कि   ऐसी   नाक  कटाई !
कि  सारे  क्रिकेट जगत मैं हो रही  है आज हमारी टीम कि जग हंसाई !
जब धोनी से पत्रकारों ने हार के कारण पूछे तो धोनी ने यों दी सफाई !
भई हमारे धुरंधरों ने तो मैदान पर अपनी पूरी दम लगाई !
मगर चूँकि  हमारी  टीम थी आई.पी.एल कि थकी - थकाई !
इसलिए टी-२० विश्वकप मैं कुछ खास प्रदर्शन न कर पाई !
धोनी कि यही बात जब किसी पत्रकार ने लालूजी को बताई !
तो  लालूजी  ने  तुरंताही धोनी के बयान से असहमति जताई !

पत्रकार - लालूजी धोनी के बयान पर आप का क्या कहना है ?


लालूजी - हट बुडबक
" धोनी जो  है  पहिले  हम्मार  भैंसिया  का  दूध  पीता  था  जिसमें  होती  थी बहुत्तेही  गाढ़ी  मलाई !
 अब धोनी नितीश  कि भैंसिया का दूध पी रहा है जिससे  नहीं कर पा रहा है बोलरों कि पिटाई !
अरे आई.पी.एल पर काहे तोहमत लगाईं सुरेश रैना भी तो आई.पी.एल  मैं था धोनी भाई !
ऊ ससुर काहे कर रहा था गेंदबाजों कि ठुकाई ऊने तो आई.पी.एल मैं भी बैटिंग दिखाई !
फालतू  का बात न करो बस अपनी गलती मानो कि हमने जीतने मैं झींक नहीं लगाईं !"

पत्रकार - लालूजी युवराजसिंह के बारे मैं क्या कहना चाहेंगे ?
लालूजी -
" ऊ ससुरे  को तो हम कहेंगे कि एक ले ले तेल कि शीशी एक ले ले चटाई !
 अउर लिटाके ऊ पर अपनी गर्ल फ्रेंडों को  दिनभर उनकी मालिश करे भाई !
अउर ओक्राकी मालिश करके जौन थक जाबे तो अपना ऊ ही चटाई बिछाई !
अउर अपने टीम के अपना जूनिएर  चेला चपाटों से अपनी --------------------!
अरे बुडबक आप कछु अउर तो नहीं समझे मतलब अपनी भी मालिश करवाई !
बैसे हम्मार बोलने का  कुछ मर्यादा है बरना आप जो समझे  ऊ भी बोल देते भाई !"

पत्रकार - लालूजी आशीष नेहरा के बारे मैं क्या कहेंगे सुना है हारने के बाद उन्होंने पब मैं मारपीट की!
लालूजी -
" ओक्राकी  तो हम करा देते हैं ऊ कौन है महाबली खली से WWF का लड़ाई !
महाबली खली जब करेगा ओक्राकी ठुकाई  तब समझ मैं आई का होती है पिटाई !
अरे जरा ससुरा कि देखिये तो बेहयाई पहिले तो टीम की  नैय्या दे  डुबाई !
फिर जाके मस्ती मा नाच रहा था भाई, लड़ाई मैं अपना बुस्शर्ट भी फटाई !
अरे  आशीष नेहरा अपना नहीं तो कम से कम देश का लिहाज़ ता करो भाई !"

पत्रकार - लालूजी चयनकर्ताओं के चयन के बारे मैं क्या कहना चाहेंगे ?

लालूजी -
"ओक्राके के बारे मैं अब हम का कहें पत्रकार भाई !
ओक्राके बारे मैं यही कहेंगे जो गब्बर ने बात बताई !
सुनो  श्रीकांतजी  ने ------------------ की फ़ौज बनाई !"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें